बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर चुनाव में शानदार सफलता हासिल की

बीजेपी ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर चुनाव में शानदार सफलता हासिल की

भारतीय जनता पार्टी ने चण्‍डीगढ़ नगर निगम के महापौर चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। पार्टी की पार्षद सरबजीत कौर शहर की नई मेयर चुनी गई हैं। उन्‍होंने सीधे चुनाव में आम आदमी पार्टी के अंजु कट्याल को एक वोट से हराया। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्‍ठ उप महापौर और उप महापौर के पद भी हासिल कर लिए हैं। भाजपा के दलीप शर्मा ने आम आदमी पार्टी की प्रेमलता को दो वोटों से हराकर वरिष्‍ठ उप मेयर का पद प्राप्‍त किया। भारतीय जनता पार्टी के अरुण गुप्‍ता ने आम आदमी पार्टी के रामचन्‍द्र यादव को पराजित कर उप मेयर का चुनाव जीता।

Related posts

Leave a Comment