चीन में फिर कोविड-19 का प्रकोप बढ़ गया है। सरकार ने उत्तर-पश्चिम स्थित जि़यान शहर में लॉकडाउन लगा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि शहर से बाहर जाने वाले यात्रियों और निवासियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। शहर की सभी उड़ानों और रेलगाडि़यों की आवाजाही रद्द कर दी है।
ब्रहस्पतिवार से शहर के सभी निवासियों को अपने घरों में ही रहने के लिए कहा गया है। दैनिक आवश्यकताओं के लिए परिवार के एक ही सदस्य को दो दिनों में एक ही बार घर छोड़ने की अनुमति दी गई है। बीमारी और महामारी के निदान के अलावा और किसी कार्य के लिए बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।