इंग्लैंड स्थित अधिकरण ने पाया कि शिनजियांग प्रांत में चीन ने उइगुर लोगों का नरसंहार किया है। उइगुर प्राधिकरण ने पाया कि चीन ने उइगरों के खिलाफ जन्म दर नियंत्रित करने और स्थिर करने के कई आरोप लगाए हैं।
अधिकरण के अध्यक्ष सरजियोफरनाइस ने कल कहा कि उनका पैनल संतुष्ट था कि चीन ने उइगुर सहित अन्य समुदायों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए व्यवस्थित नीति बनाई है।
उन्होंने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग सहित कई लोग शिनजियांग प्रांत में उइगुर अल्पसंख्यकों के उत्पीडन के लिए जिम्मेदार हैं। अधिकरण ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं और शिक्षाविदों का पैनल बनाया है।
उधर, चीन सरकार ने शिनजियांग प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन को नकारा है। एक प्रवक्ता ने बताया कि यह अधिकरण चीन विरोधी लोगों द्वारा बनाया गया है और वह जनता में अफवाहें फैला रहा है।