गृह मंत्री अमित शाह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

गृह मंत्री अमित शाह ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडू में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि “राष्ट्र के लिए एक बहुत ही दुखद दिन है हमने अपने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत जी को एक बहुत ही दुखद दुर्घटना में खो दिया है। जनरल बिपिन रावत सबसे बहादुर सैनिकों में से एक थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ मातृभूमि की सेवा की है। उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मैं बहुत ही दुखी हूँ”।

केंद्रीय गृह ने कहा कि “मैं श्रीमती मधुलिका रावत और सशस्त्र सेनाओं के 11 अन्य कर्मियों के दुखद निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुखद क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ”।

Related posts

Leave a Comment