पुलवामा ज़िले के कस्बा यार इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, एनकाउंटर में ऐसे दो आतंकी मारे गए हैं, जो लंबे वक्त से सक्रिय थे। पिछले एक महीने के दौरान श्रीनगर और उसके आसपास के इलाकों में TRF के ख़िलाफ़ कामयाब ऑपरेशन किए गए हैं।