राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के पहले मंत्रिमंडलीय फेरबदल में आज 15 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और चार विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर बाद राजभवन में हुआ। मंत्रिमंडल के सदस्यों में छह नए चहरे हैं। इनमें हेमाराम चौधरी, महेन्द्र जीत सिंह मालवीय, रामलाल जाट, महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल और शकुंतला रावत शामिल हैं। पिछले साल विद्रोही रूख के कारण मंत्रिमंडल से हटाए गए विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा को केबिनेट मंत्री के रूप में सरकार में शामिल किया गया है। राज्यमंत्री टीकाराम जूली, ममता भूपेश और भजनलाल जाटव का भी सरकार में कद बढ़ाया गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। जाहिदा, ब्रिजेन्द्र सिंह ओला, राजेन्द्र गूढा और मुरारी लाल मीणा को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडलीय फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल की सभी 30 सीट भर गई हैं। गहलोत सरकार अगले महीने सत्ता में तीन साल पूरे करेगी।
Related posts
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...