टी20 क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज शाम दुबई में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा

आस्ट्रेलियाई टीम अपने खिलाड़ियों के जोशिले प्रदर्शन से रविवार को यहां तस्मानियाई प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जीत हासिल कर पहली टी20 विश्व कप ट्राफी अपने नाम करने के लिये बेताब होगी।

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जिस अंदाज में जीते थे, उसे देखते हुए ‘रिंग ऑफ फायर’ में एक और नाटकीय मैच की उम्मीद की जा सकती है।

टीमें इस प्रकार हैं :

आस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), एशटन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, एडम मिल्न, मार्टिन गुप्टिल, केलय जैमीसन, डेरिल मिशेल, जिम्मी नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सैंटनर, टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउदी।

मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

Related posts

Leave a Comment