तमिलनाडु: चेन्नई में भारी बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हुआ, लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में आज बादल छाए रहने के साथ मध्यम बारिश होगी।
रामेश्वरम में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रामेश्वरम में आज बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश होगी।
तमिलनाडु में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। यह गहरे दबाव का रूप ले सकता है और इसके 11 नवम्बर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक तमिलनाडु के तटीय इलाकों में लगातार वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।