टी-20 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-एक में आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था जबकि श्रीलंका ने बांग्लादेश को मात दी थी।
ग्रुप-दो के मैच में कल नामीबिया ने स्कॉटलैंड को चार विकेट से हरा दिया। आबूधावी में ही ग्रुप-एक के मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने इंग्लैंड को जीत के लिए 125 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 35 गेंद शेष रहते दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। आकाशवाणी से ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप के मैचों का आंखों देखा हाल प्रसारित किया जा रहा है।