उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म मरक्कर अरबिकाडालिन्‍ते सिंघम को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया जाय़ेगा। संजय पूरन सिंह चौहान को हिन्दी फिल्म बहत्तर हूरें के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मनोज वाजपेयी को हिन्दी फिल्म भोंसले और तमिल अभिनेता धनुष को फिल्म असुरन के लिए प्रदान किया जाएगा। कंगना रनौत को मणिकर्णिका-क्वीन ऑफ झांसी और पंगा फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

तमिल फिल्म सुपर डीलेक्स के लिए विजया सेतु को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और पल्लवी जोशी को हिन्दी फिल्म ताशकंद फाइल्स के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment