पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश से पारा गिरा

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हुई बारिश से पारा गिरा

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रविवार को बारिश होने से दिन में पारा गिर गया। यहां मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में सुबह भारी बारिश हुई जिससे पारा कुछ डिग्री तक गिर गया। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है।

Related posts

Leave a Comment