T-20 क्रिकेट विश्‍व कप में बांग्लादेश ने पापुआ न्‍यू गिनी को हराकर सुपर-12 के लिए क्‍वालीफाई किया

T-20 क्रिकेट विश्‍व कप में बांग्लादेश ने पापुआ न्‍यू गिनी को हराकर सुपर-12 के लिए क्‍वालीफाई किया

T-20 क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश ने पापुआ न्यूगिनी को 84 रन से हराकर सुपर ट्वेल्व चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 181 रन बनाए। कप्तान महमूदुल्लाह ने 28 गेंद में 50 और शाकिब अल-हसन ने 37 गेंद में 46 रन की पारी खेली। जवाब में पापुआ न्यूगिनी की पूरी टीम 19 ओवर और तीन गेंद में केवल 97 रन पर सिमट गई। शाकिब अल-हसन ने नौ रन पर चार विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बांग्लादेश के शाकिब को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

Leave a Comment