भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना निगरानी समिति ने कल नेपाल में भूकंप के बाद की पुनर्निमाण परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना निगरानी समिति ने कल नेपाल में भूकंप के बाद की पुनर्निमाण परियोजनाओं की समीक्षा की

भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना निगरानी समिति ने कल हिमालयी राष्‍ट्र नेपाल में भूकंप के बाद की पुनर्निमाण परियोजनाओं की समीक्षा की। काठमांडू में भारतीय दूतावास ने बताया कि बैठक में भारत सरकार के सहयोग से नेपाल में चल रही आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, और सांस्कृतिक धरोहर क्षेत्र की पुनर्निर्माण परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा की गई। एक विज्ञप्ति में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दोनों देशों ने गोरखा और नुवाकोट जिलों में भारत की सहायता से पचास हजार मकान सफलतापूर्वक बनाए जाने पर संतोष व्‍यक्‍त किया। इसी तरह शिक्षा, सांस्‍कृतिक विरासत और स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रगति की भी सराहना की गई।

बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के उत्तरी प्रभाग के संयुक्त सचिव अनुराग श्रीवास्तव और भारतीय राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण के सचिव सुशील चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से की।

संयुक्त परियोजना निगरानी समिति की स्थापना अगस्त 2017 में नेपाल में भूकंप के बाद भारत की मदद से चलाई जा रही पुननिर्माण परियोजनाओं की निगरानी के लिए की गई थी। बैठक में नेपाल के संबंधित मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के प्रतिनिधियों और भारत सरकार के सलाहकारों तथा परियोजनाओं को लागू करने से जुड़े अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया।

Related posts

Leave a Comment