मौसम विभाग ने ‘चक्रवाती तूफान-गुलाब’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ‘चक्रवाती तूफान-गुलाब’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने ‘चक्रवाती तूफान-गुलाब’ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तूफान पिछले छह घंटे के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया है और उत्‍तर पश्चिम तथा आसपास के पश्चिम-मध्‍य बंगाल की खाड़ी पर केन्द्रित है। इसके प्रभाव से इस क्षेत्र के अधिकतर स्‍थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। आंध्र प्रदेश के उत्‍तर तटीय इलाकों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्‍थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है। तेलंगाना, छत्‍तीसगढ और ओडिशा के उत्‍तर आंतरिक स्‍थानों में कई जगह भारी वर्षा हो सकती है।

तूफान के प्रभाव से आज दोपहर बाद से देर रात तक उत्‍तर पश्चिम और पश्चिम – मध्‍य बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में 70 से 80 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। क्षेत्र के मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे कल तक समुद्र में न जाएं।

Related posts

Leave a Comment