कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में जुलाई में लगभग 14 लाख 65 हजार नए सदस्‍य जुड़े

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन में जुलाई में लगभग 14 लाख 65 हजार नए सदस्‍य जुड़े

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन का अंतरिम वेतन विवरण के अनुसार इस वर्ष जुलाई में संगठन में करीब 14 लाख 65 हजार नए सदस्‍य जुड़े। कल जारी इस विवरण से पता लगता है कि पिछले चार महीनों से संगठन के सदस्‍यों की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है। जुलाई में संगठन के सदस्‍यों की संख्‍या में 31.28 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जून 2021 में 11.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

आयु की दृष्टि से जुलाई महीने में 22 से 25 वर्ष की आयु के सर्वाधिक तीन लाख 88 हजार सदस्‍यों की वृद्धि हुई। इसी महीने में 18 से 21 वर्ष की आयु के करीब तीन लाख 27 हजार लोग कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से जुड़े।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन अपने सदस्‍यों को उनकी सेवानिवृत्ति पर पेंशन लाभ देता है और किसी सदस्‍य की असमय मृत्‍यु पर उसके परिवार को पारिवारिक पेंशन और बीमा लाभ प्रदान किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment