पंजाब की हरमिलन कौर बैंस ने 1500 मीटर दौड में सुनीता रानी के लंबे समय से चले आ रहे राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड दिया है। 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन उन्होंने कल आंध्र प्रदेश में हनमकोंडा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की। दिल्ली की के.एम. चंदा हरमिलन से काफी समय तक आगे रही, लेकिन अंत में हरमिलन ने उसे पछाड़ कर जीत हासिल की। हरमिलन जनवरी 2020 से आठ राष्ट्रीय स्तर की 1500 मीटर दौड़ में विजयी रही। 100 मीटर की दौड में आंध्र प्रदेश के नरेश कुमार और दिल्ली की तरणदीप कौर सबसे तेज एथलीट रहे।
Related posts
एनआईपीईआर हाजीपुर ने औषधि अनुसंधान सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बोह्रिंगर इंगेलहाइम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
भारत के औषधि क्षेत्र में नवाचार और व्यावहारिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए उद्योग-अकादमिक साझेदारी...
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में लू चलने का अनुमान व्यक्त किया
मौसम विभाग ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ में सोमवार तक...
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत...