भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाला पांचवा और अंतिम टेस्ट मैच स्थगित। पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे चल रहा है।
BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के चेयरमैन, सीईओ और खिलाड़ियों के बीच विस्तृत परामर्श के बाद फैसला लिया गया कि आज यह टेस्ट मैच (भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवा टेस्ट) नहीं होगा। ईसीबी के साथ पूरे मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए बातचीत जारी है।