वित्‍त मंत्रालय ने पीडीआरडी पूरा करने के लिए राज्‍यों को 9871 करोड रूपये के अनुदान की छठी मासिक किस्‍त जारी की

वित्‍त मंत्रालय ने पीडीआरडी पूरा करने के लिए राज्‍यों को 9871 करोड रूपये के अनुदान की छठी मासिक किस्‍त जारी की

वित्‍त मंत्रालय ने विचलन बाद राजस्‍व घाटा-पी डी आर डी पूरा करने के लिए राज्‍यों को नौ हजार 871 करोड रूपये के अनुदान की छठी मासिक किस्‍त जारी की है। मौजूदा वित्‍त वर्ष के दौरान राज्‍यों को अब तक इसके तहत कुल 59 हजार दो सौ 26 करोड रूपये जारी किए जा चुके हैं। राज्‍यों को यह राशि संविधान के अनुच्‍छेद 275 की व्‍यवस्‍था के तहत जारी की जाती है। इसे 15-वें वित्‍त आयोग की सिफारिशों के अनुसार मासिक किस्‍तों में दिया जाता है।

Related posts

Leave a Comment