बिहार सरकार बाढ़ के कारण बुआई नहीं कर पाये किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी

बिहार सरकार बाढ़ के कारण बुआई नहीं कर पाये किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो किसान ने बाढ़ के कारण बुआई नहीं कर पाये, उन्हें भी राज्य सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे फसल नुकसान के अन्य मामलों का समूचित मूल्यांकन करें और पूरे राज्य में प्रभावित किसानों के लिए समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जिलों में अब तक 69 लाख लोग राज्‍य में बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों की संख्या 16 लाख 60 हजार है। नीतीश कुमार ने कहा कि लगभग आठ लाख प्रभावित परिवारों को चार अरब 77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई। शेष परिवारों को इस महीने के अंत तक राहत राशि दी जाएगी। राज्‍य सरकार प्रत्‍येक बाढ़ प्रभावित परिवार को छह हजार रुपये मुहैया करा रही है।

Related posts

Leave a Comment