बम्बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में दोपहर बाद के कारोबार में वृद्धि का रूख है। सेंसेक्स एक सौ छह अंक बढकर 58 हजार 403 पर था।
निफ्टी भी 17 अंक की बढत के साथ 17 हजार 395 पर आ गया।
अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्राबाजार में रूपया आज डॉलर के मुकाबले 29 पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर की कीमत 73 रूपये 40 पैसे बोली गई।