प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के नाम लुकआउट नोटिस जारी किया

प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अनिल देशमुख के नाम लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सौ करोड़ रुपए के धन शोधन मामले में जारी किया गया है। इसी मामले को लेकर उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लुकलाउट नोटिस देशमुख को देश से बाहर जाने पर रोक लगाने के लिए जारी किया गया है। वे कई बार समन के बावजूद निदेशालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। उच्चतम न्यायालय ने पिछले महीने उन्‍हें अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

Related posts

Leave a Comment