सीबीडीटी 67 हजार 401 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस वर्ष पहली अप्रैल से 30 अगस्त के बीच 23 लाख 99 हजार से अधिक करदाताओं को 67 हजार 401 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है।
आयकर विभाग ने एक ट्वीट में कहा है कि 22 लाख 61 हजार से अधिक मामलों में 16 हजार 373 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड जारी किया गया। एक लाख 37 हजार से अधिक मामलों में 51 हजार 29 करोड़ रुपये का निगमित कर रिफंड भी जारी किया गया।