लद्दाख में लद्दाख स्वायत्तशासी पर्वतीय विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी पार्षद फिरोज अहमद खान और करगिल के उपायुक्त संतोष सुखदेवे ने कल एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुबई के लिए लद्दाखी खुबानी के निर्यात की पहली खेप को रवाना किया।
लद्दाख के केन्द्र शासित प्रदेश बनाने के बाद यह कार्यक्रम करगिल के लिए मील का पत्थर बन गया है। कृषक एग्रीटैक इस फल को न सिर्फ भारतीय बाजारों को उपलब्ध करा रहा है बल्कि उसने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसे उपलब्ध करा दिया है। दुबई से एक सौ 50 किलो खुबानी की पहली मांग प्राप्त हुई है।