कर्नाटक में जन-निर्देश विभाग ने 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 23 अगस्त से फिर शुरू करने के नियम जारी किए हैं। जिन जिलों में संक्रमण की दर दो प्रतिशत से कम है, उन्हीं जिलों के स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन, इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
नौ से बारह कक्षाओं के विद्यार्थियों को भौतिक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य नहीं है। वो अगस्त 23 के बाद भी ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर सकते हैं। मगर जो बच्चे आना चाहते हैं उनके लिए आधा दिन क्लासेज चलाया जाएगा। उन बच्चों को अपने माता-पिता से सहमति पत्र लाना होगा जिसमें यह भी लिखित में देना होगा कि बच्चों को कोविड के लक्षण नहीं हैं। स्कूल और कॉलेज आने वाले विद्यार्थियों को 15 से 20 के समूह में बांटा जाएगा और अलग अलग रूम में बैठाया जाएगा। क्लासेज के साफ सफाई के साथ डिसइनफेक्टेड से छिड़काव किया जाएगा। मास्क और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य होगा।
