बिहार में 1 से 8वीं कक्षा तक 50 प्रतिशत के साथ आज से स्कूल खोल दिए गए

बिहार में पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूल 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आज से खोल दिए गए हैं। छात्रों को एक दिन छोडकर कक्षाओं में आने की अनुमति दी गई है। राज्‍य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कोविड के घटते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्कूलों को फिर से खोलने के लिए उन्‍हें कोविड नियमों का पालन करने को कहा गया है। बच्चों से कहा गया है कि वे स्‍कूल में घर का बना खाना लेकर आयें।

Related posts

Leave a Comment