प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 47वां आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। 47वां दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ- आसियान शिखर सम्मेलन और इससे जुडें सम्मेलन आज मलेशिया के कुआलालंपुर में शुरू हुए। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है “समावेशिता और स्थिरता”।
आसियान 2025 के अध्यक्ष, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उद्घाटन समारोह में कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अनिश्चितता न केवल आसियान अर्थव्यवस्थाओं की, बल्कि सहयोग में विश्वास बनाए रखने के आसियान के सामूहिक संकल्प की भी परीक्षा ले रही है। उन्होंने कहा कि आसियान की ताकत इस विश्वास में निहित है कि सम्मान और तर्क अभी भी सदस्यों को एक साथ बांधे हुए हैं। उनके भाषण के बाद तिमोर-लेस्ते के आसियान में प्रवेश के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
इसके साथ ही तिमोर-लेस्ते आसियान का 11वां सदस्य बन गया है। तीन दिन के इस शिखर सम्मेलन में, आसियान नेता क्षेत्रीय एकीकरण को मजबूत करने, आर्थिक विकास प्रोत्साहित करने और आसियान संपर्क बढ़ाने पर अपने चर्चा करेंगे।
आसियान शिखर सम्मेलन के साथ-साथ पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भी होगा। इस सम्मेलन में विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment