36वें राष्ट्रीय खेल कल शाम गुजरात के सूरत में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुए। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब भारत विश्व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ओलिम्पिक खेलों का आयोजन करेगा। खेलों के अंतिम दिन तक 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक सहित कुल 128 पदकों के साथ सेना पदक तालिका में शीर्ष पर रही। 39 स्वर्ण सहित 140 पदक जीतकर महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और हरियाणा ने 38 स्वर्ण सहित 116 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। गुजरात के छह शहरों में आयोजित 36 खेल प्रतियोगिताओं में 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के करीब साढ़े सात हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष अक्तूबर में गोवा में किया जाएगा।
Related posts
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर...
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी...
भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता
भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता...