News-Headlines

देश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 34,884 नए मामले, 671 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 884 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 671 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल पुष्ट मामलों की संख्या 1038716 हो गई है. अब तक 653751 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 26273 पर पहुंच गया है.

देश में सबसे ज्यादा खराब हालात महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है. यहां हर दिन नए-नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 8300 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. यहां संक्रमितों की संख्या दो लाख 92 हजार के पार पहुंच चुकी है.

बता दें, कोरोना प्रभावित देशों की सूची देखें तो इसमें भारत, अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर आ गया है. भारत में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 34 हजार 884 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामलों की संख्या 10 लाख को पार कर गई है. देश में मात्र 10 शहरों से देश के आधे कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां कुल आंकड़ों के करीब 30 फीसदी मामले सामने आ रहे हैं. सबसे प्रभावित दस शहरों पर नजर डालें तो ठाणे में 67,360, हैदराबाद में 29,111, पुणे में 44,202, मुंबई में 96,474, दिल्ली में 116993, बेंगलुरु में 22942, चेन्नई में 80,961, कोलकाता में 10975, गुवाहाटी में 8832 और अहमदाबाद में 23599 केस सामने आए हैं.

Leave a Comment

Recent Posts

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

9 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

1 day ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

This website uses cookies.