31वें वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी गेम्‍स में 11 स्‍वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्‍य सहित 26 पदक लेकर भारत चौथे स्‍थान पर

चीन के चेंगडू में चल रहे 31वें वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी गेम्‍स में, भारत 11 स्‍वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्‍य सहित 26 पदक लेकर चौथे स्‍थान पर है। दो वर्ष पर होने वाला यह आयोजन कोविड के कारण वर्ष 2021 में नहीं हो सका था। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 28 जुलाई से शुरू हुई थी और मंगलवार 8 अगस्‍त तक चलेगी। प्रतियोगिता में, भारतीय खिलाडी तीरंदाजी, एथलेटिक्‍स, फेंसिंग, जूडो, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताईक्‍वान्‍डो, टेनिस और वॉलीबॉल स्‍पर्धाओं में हिस्‍सा ले रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment