देश में लगभग 38 करोड़ सक्रिय जन धन खाते हैं और इनमें से केवल 10 लाख 79 हजार जन धन खाते डुप्लीकेट हैं। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री डॉक्टर भागवत कराड ने कहा कि 30 नवंबर 2022 तक देश में 47 करोड़ 57 लाख से अधिक जन धन खाते खोले गए हैं। किसानों, छोटे उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों जैसे लक्षित ग्राहकों के लिए बैंकों द्वारा शुरू की गई जागरूकता पहल के बाद योजना खातों में वृद्धि हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने खातों को सक्रिय रखने के लाभों सहित बैंकिंग व्यवहार के बारे में जागरूकता के प्रसार के लिए शिविर भी आयोजित किए हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...