26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी आज

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी आज

26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की आज 15वीं बरसी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी, “आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है।”

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले की 15वीं बरसी पर पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीद स्मारक में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

Leave a Comment