Categories: News-Headlines

2008 के अहमदाबाद विस्‍फोट मामले में 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई

गुजरात में अहमदाबाद की विशेष अदालत ने 2008 के विस्‍फोट मामले में 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इस घटना में 54 लोगों की मौत हो गई थी और दो सौ से अधिक घायल हो गये थे।

विशेष न्‍यायाधीश ए आर पटेल ने इस जघन्‍यतम मामले में 11 दोषियों को मृत्‍यु होने तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई। यह सजा भारतीय दण्‍ड संहिता गैर कानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम और विस्‍फोटक पदार्थ अधिनियम तथा सार्वजनिक सम्‍पत्ति को क्षति पहुंचाने के कानून के तहत दी गई है। विशेष न्‍यायालय ने पीडित परिवारों को एक-एक लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये के मुआवजे का आदेश दिया है। यह देश में पहली बार है कि 38 दोषियों को मृत्‍युदण्‍ड की सजा सुनाई गई है।

इससे पहले विशेष न्‍यायालय ने सजा पर सुनवाई 11 और 14 फरवरी को की थी। अदालत ने 49 व्‍यक्तियों को इस मामले में दोषी पाया है। इस महीने की 8 तारीख को विशेष न्‍यायाधीश ने इस मामले में 28 लोगों को संदेह के आधार पर बरी कर दिया था।हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि गुजरात पुलिस की पुख्‍ता जांच के बाद इस मामले में ये फैसला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की अच्‍छी तरह से जांच ही नहीं की, बल्कि राष्‍ट्रविरोधी ताकतों के षडयंत्रों का भी पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद में ये विस्‍फोट 26 जुलाई 2008 को भीड वाले स्‍थानों पर हुए थे। इन में दो अस्‍पताल भी शामिल थे। उस दिन अहमदाबाद में विभिन्‍न स्‍थानों पर डेढ घंटे में 23 विस्‍फोट हुए थे। विस्‍फोटों से पहले आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन ने टेलीविजन चैनलों और मीडिया को विस्‍फोटों की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सूरत में विभिन्‍न स्‍थानों से 29 बम बरामद किये थे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

27 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

27 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.