दलित समुदाय के 15 संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला से मुलाकात की और सिंघु बॉर्डर के निकट किसान आंदोलन स्थल पर एक व्यक्ति लखबीर सिंह की नृशंस हत्या के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लखबीर सिंह का क्षत-विक्षत शव शुक्रवार को आंदोलन स्थल के निकट पाया गया था। विजय सांपला ने कहा कि घटना पर हरियाणा सरकार की रिपोर्ट आने वाली है इसके बाद अगली कार्रवाई का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक और मुख्यसचिव को नोटिस भेजा है और घटना के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। आयोग के अध्यक्ष पंजाब के तरनतारण में पीड़ित के परिजनों से मिलने पर भी विचार कर रहे हैं। विजय सांपला ने कहा कि किसान नेता इस पूरी घटना से अपने को अलग नहीं कर सकते क्योंकि सभी आरोपी प्रदर्शनकारियों में शामिल थे। इसके अलावा घटना स्थल भी प्रदर्शन स्थल के निकट है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...