Categories: News-Headlines

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कोविड टीकाकरण के पहले दिन कल 42 लाख से अधिक बच्चों को टीके लगाये गए

देश में अब तक 146 करोड़ 61 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 42 लाख से अधिक टीके 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों को लगाए गए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश में कोविड संक्रमण से युवाओं की सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठाया गया है। श्री मोदी ने एक ट्वीट में टीका लगवा चुके 15 से 18 वर्ष के किशोरों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके अभिभावकों को भी बधाई दी और अधिक से अधिक संख्‍या में किशोरों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्‍साहित करने का आग्रह किया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों को 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दो दिन की छुट्टी देने का निर्देश दिया है, जिन्हें कोविड टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के दिन और अगले दिन बच्चों को अवकाश मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.