Categories: News-Headlines

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों को टीकाकरण के लिए स्कूल से दो दिन की छुट्टी देने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों को 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को दो दिन की छुट्टी देने का निर्देश दिया है, जिन्हें कोविड टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण के दिन और अगले दिन बच्चों को अवकाश मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि राज्य में 15 से 18 साल की उम्र के लगभग एक करोड़ 40 लाख बच्चे हैं और इनके टीकाकरण के लिए दो हजार 150 बूथ तैयार किए गए हैं। ऐसे लगभग 39 बूथ अकेले लखनऊ में ही है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 20 करोड़ 25 लाख से ज्‍यादा कोविड के टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 12 करोड़ 84 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक मिली है जबकि 7 करोड़ 40 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में अस्पताल बेड और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार पूरी तरीके से तैयार है। अब तक राज्य में कोविड के ओमिक्रोन वेरिएंट के केवल 8 मामले सामने आए हैं जिसमें से 3 मरीज पूरी तरीके से ठीक हो चुके हैं। राज्य में कल कोविड के साढ़े पांच सौ 50 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.