Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़: दो इनामी माओवादियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर दो इनामी माओवादियों समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के अरनपुर थाने में नक्सली गुंडा हेमला (32) और महिला नक्सली भिंडे हेमला (23) समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली गुंडा हेमला दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है जबकि ​महिला नक्सली भिंडे चेतना नाट्य मंडली की अध्यक्ष है। दोनों के सर पर एक—एक लाख रुपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर तथा माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर हत्या और अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है।

लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक जिले में 123 इनामी नक्सलियों समेत 486 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.