आईपीएल क्रिकेट के 15वें संस्करण की शुरुआत आज से मुंबई में हो रही है। इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के 15वें संस्करण का आगाज़ आज मुंबई में हो रहा है। उद्घाटन मैच वानखेडे स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछली बार की उप विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। 65 दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। 70 लीग मुकाबलों में से 55 मुंबई में और 15 मैच पुणे में खेले जाएंगे। चार नॉक आउट मुकाबलों के स्थान अभी तय नहीं हैं। इस संस्करण में चार प्ले ऑफ के लिए 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा गया है। आईपीएल के इस सीजन के लिए बीसीसीआई ने दो नई टीमें- लखनऊ सुपर जाइन्ट्स और गुजरात टाइटन्स शामिल की हैं। ग्रुप ए में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स और लखनऊ सुपर जाइन्ट्स शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार आईपीएल का खिताब किस टीम के नाम रहता है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...