14th National Voters’ Day (NVD): आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है

14th National Voters’ Day (NVD): आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है

आज राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस है। इसका उद्देश्य चुनाव व्‍यवस्‍था के बारे में नागरिकों को जागरूक करना और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारत में निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस पर प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर नई दिल्‍ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वर्ष 2023 का सर्वोत्तम चुनावी पद्धति पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। यह पुरस्कार राज्‍य और जिला स्‍तर के अधिकारियों को पिछले वर्ष चुनाव संचालन में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी पहल, सुरक्षा प्रबंध, चुनाव प्रबंधन तथा मतदाता जागरूकता और संपर्क जैसे क्षेत्रों में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए पुरस्कार दिये जाएंगे। सरकारी विभागों और मीडिया संगठनों को चुनावी जागरूकता में बहुमूल्य योगदान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार, आयोग के प्रकाशन- आम चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन आयोग की पहल- की पहली प्रति राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को प्रदान करेंगे।मालदीव, फिलीपींस, रूस, श्रीलंका और उज्बेकिस्तान की चुनाव प्रबंधन संस्थाओं के प्रमुख और प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related posts

Leave a Comment