आज का अखबार हिंदी 25 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 25 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

विपक्षी गठबंधन में दरार आज के अखबारों की पहली सुर्खी है। ममता ने कहा- एकला चलो रे तो मान ने भी तरेरी आंखें- जनसत्‍ता की पहली खबर है। पत्र ने कांग्रेस पार्टी का बयान भी दिया है- बनर्जी के बिना आईएनडीआईए गठबंधन की कल्‍पना नहीं की जा सकती।

हरिभूमि ने अंतरिम बजट के बारे में लिखा है- नेशनल पेंशन स्‍कीम में केन्‍द्र सरकार करेगी बडा बदलाव। हिन्‍दुस्‍तान ने 31 दिसम्‍बर 2023 की समयसीमा के बाद भी आयकर रिटर्न दाखिल न करने वालों के लिए अच्‍छी खबर दी है- माफी मांग कर बिना जुर्माना भरे आयकर रिटर्न दाखिल करें।

देशबंधु ने असम में राहुल गांधी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने को पहली सुर्खी बनाया है।

राजस्‍थान पत्रिका ने सदा के लिए सलामत रहे भारत फ्रांस दोस्‍ताना शीर्षक से मैक्रों और मोदी की आज जयपुर में होने वाली द्विपक्षीय बातचीत को प्रमुखता से छापा है। नवभारत टाइम्‍स ने पहले पन्‍ने पर लिखा है- बुलंदशहर में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा आज, 2014 में आम चुनाव का यहीं से फूका था बिगुल। हिन्‍दुस्‍तान ने वाराणसी के जिला जज का बयान दिया है- ज्ञानवापी की रिपोर्ट दोनों पक्षों को सौंपी जाए।

Related posts

Leave a Comment