11 देशों के करीब अस्सी लोगों में मंकीपॉक्स से पीड़ित होने की पुष्टि

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 11 देशों के करीब अस्सी लोगों में विषाणु रोग मंकीपॉक्स से पीडित होने की पुष्टि की है। यह रोग और अधिक फैल सकता है। संगठन ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि पचास अन्य संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।

एक वक्तव्य में संगठन ने कहा है कि वह प्रभावित देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है और इसके रोगियों का पता लगायेगा और पीडितोंकी मदद की जायेगी।

मंकीपॉक्स रोग के मामले आमतौर पर मध्य और पश्चिमी देशों के दूरदराज इलाकों में पाये जाते हैं। यह रोग लोगों में आसानी से नहीं फैलता और इसका खतरा भी कम होता है।

Related posts

Leave a Comment