10वें चरण की सागर परिक्रमा आज चेन्‍नई बंदरगाह से शुरू हुई

10वें चरण की सागर परिक्रमा आज चेन्‍नई बंदरगाह से शुरू हुई

10वें चरण की सागर परिक्रमा आज चेन्‍नई बंदरगाह से शुरू हुई। केंद्रीय मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला और केंद्रीय राज्‍य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने इस अभियान का संयुक्‍त रूप से शुभारंभ किया।

इस अभियान में नेल्लोर, विशाखापत्तनम और श्रीकाकुलम की यात्रा होगी। केंद्रीय मंत्री तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरा समुदाय से बातचीत करेंगे। वे मछुआरों के लिए सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं पर भी विचार-विमर्श करेंगे। केंद्रीय मंत्री मछुआरा समुदाय से संबंधी कल्‍याणकारी योजनाओं के प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।

मीडिया से बातचीत में डॉ. एल. मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन पर पिछले वर्ष गुजरात के कच्‍छ से महाराष्‍ट्र और अन्‍य तटीय राज्‍यों से गुजरने वाली पहले चरण की सागर परिक्रमा की शुरुआत हुई थी। उन्‍होंने कहा कि मछुआरों की दुर्दशा को समझने के लिए समुद्र की यात्रा जरूरी है।

Related posts

Leave a Comment