हैती में लूटमार करने वाले हिंसक गुटों से सुरक्षा की मांग करते हुए हजारों लोगों ने कल राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में प्रदर्शन किया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में अंतर्राष्ट्रीय सशस्त्र बलों को तैनात करने पर विचार किया है, लेकिन लगातार हिंसक घटनाओं के कारण हैती के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और देश में गरीबी बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान बहुत से नकाबपोश लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हुई। इस दौरान सुरक्षा और सहायता की मांग कर रहे लोगों ने सरकारी गाड़ियों को भी आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशासन ने बाद में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि हैती में 52 लाख से अधिक आबादी को मानवीय सहायता प्रदान किये जाने की आवश्यकता है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...