हिमाचल प्रदेश सरकार ने बृहस्‍पतिवार से राज्‍य के सभी शिक्षा संस्‍थान और सिनेमाघर फिर से खोलने का फैसला किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बृहस्‍पतिवार से राज्‍य के सभी शिक्षा संस्‍थान और सिनेमाघर फिर से खोलने का फैसला किया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बृहस्‍पतिवार से राज्‍य के सभी शिक्षा संस्‍थान और सिनेमाघर फिर से खोलने का फैसला किया है। कल राज्‍य में कोविड स्थिति की समीक्षा की गयी। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्‍यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तत्‍काल चिकित्‍सा की जरूरत वाले रोगियों के लिए 108 राष्‍ट्रीय एम्‍बुलेंस सेवा के अंतर्गत 50 अतिरिक्‍त एम्‍बुलेंस खरीदने पर भी सहमति दी गई। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने आकाशवाणी से विशेष बातचीत में बताया कि कोविड संक्रमितों की संख्‍या में आ रही कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड के मामले हम देख रहे पिछले कुछ दिनों से काफी कम उसमे आ रहे हैं, काफी गिरावट हुई है। एक्‍टि‍व केसेज में ऐसे में हमने निर्णय किया है कि एक तो स्‍कूल, कॉलेज हमारे जो अभी तक बंद पडे थे। विशेष तौर पर स्‍कूल का मैं जिकर करूंगा तो 17 तारीख से हमने खोलने का निर्णय किया है तो यह महत्‍वपूर्ण निर्णय सभी विंटर समी क्‍लोजिंग सभी स्‍कूल आज से शुरू हो जायेंगे। दूसरी बात जो रिक्‍टेक्‍शन कोविड की हमने हिमाचल प्रदेश पर लगायी थी सोशल गडरीन जो उसके साथ साथ मंदिरों में लंगर नही होगा, जगराते नही होंगे, राज्‍य जिम नहीं होंगे, जो आटोरिजम के हमारी डेक्‍सनेशन है इसके बाद ये सारी रिक्‍टेशन कल हमने खोल दिये हैं और निर्णय किया है कि कोविड के प्रोटोकाल का हम पूरा पालन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment