हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सेराज सीट जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार चेतराम को हराया। सुंदरनगर सीट भाजपा उम्मीदवार राकेश कुमार ने जीती। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सोहनलाल को आठ हजार से अधिक वोटों से पराजित किया।
मंडी सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती है। भाजपा उम्मीदवार अनिल शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार चम्पा ठाकुर को दस हजार से अधिक वोटों से हराया। भाजपा के रणबीर सिंह ने नूरपुर सीट जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीवार अजय महाजन को 18 हजार सात सौ से अधिक वोटों से पराजित किया।
कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह ने किन्नौर से विजय हासिल की। उन्होने भाजपा उम्मीदवार सूरत नेगी को छह हजार 900 से अधिक वोटों से पराजित किया।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 सीटें जीत कर 2 सीटों पर आगे है। बीजेपी ने 18 सीटों पर जीत हासिल की है और अभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।
