हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी, बारिश का दौर शुरू

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी, बारिश का दौर शुरू

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे बारिश का दौर शुरू हो गया है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है।

राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में दो नेशनल हाइवे समेत 344 सड़कें बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के दो ज़िलों किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़ कर अन्य 10 जिलों में 23 व 24 अगस्त को भारी वर्षा का ओरेंज और 25 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों व सेलानियों को सावधानी बरतने को कहा है और उन्हें भूस्खलन संभावित इलाकों व् नदी नालों के किनारे ना जाने की सलाह दी है। इस बीच जिला शिमला और जिला मंडी सहित प्रदेश में कई अन्य स्थानों में स्थानीय प्रशासन ने भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए आज 23 व् कल 24 अगस्त को दो दिनों के लिए सभी निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

Related posts

Leave a Comment