हिमाचल प्रदेश में तापमान बढने से सर्दी का प्रकोप कम और मैदानी भागों में हल्की गर्मी

हिमाचल प्रदेश में तापमान बढने से सर्दी का प्रकोप कम और मैदानी भागों में हल्की गर्मी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे शुष्क मौसम से तापमान में वृद्धि होने से सर्दी का प्रकोप कम हुआ है और मैदानी भागों में हल्की गर्मी महसूस की जा ही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बर्फबारी और बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। स्‍थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

राज्य के मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 19, 20 और 21 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इन इलाकों में 20 और 21 फरवरी को बिजली गिरने तथा अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 फरवरी को मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में ही लोगों को खराब मौसम का सामना करना पड़ेगा, जबकि मैदानों में मौसम के शुष्क बना रहेगा।

Related posts

Leave a Comment