हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस 40 सीटें पर जीत दर्ज की। बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है। 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए जनता का आभार व्यक्त किया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए हिमाचल प्रदेश के लोगों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों पर राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, जो परिणाम आए हैं वो सभी के सामने हैं। सीटों में अंतर है मगर 1% से भी कम वोट शेयर के अंतर से हम ये चुनाव हारे हैं। हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी इतने कम अंतर से जीती है। लोकतंत्र में आए जनादेश का सम्मान है। मैं यही कहना चाहता हूं कि कांग्रेस जल्द अपने मुख्यमंत्री का चयन करे, शपथ कराए और प्रदेश के विकास को गति दे।