हिमाचल प्रदेश आज अपनी स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली यानी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है

हिमाचल प्रदेश आज अपनी स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली यानी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है

हिमाचल प्रदेश आज अपनी स्‍थापना की प्लैटिनम जुबली यानी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर मुख्य समारोह जनजातीय जिले लाहौल-स्‍पीति के काज़ा में आयोजित किया जा रहा है। इसकी अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू करेंगे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री राष्ट्र ध्वज फहराएंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।आयोजन में, राज्‍य के जिलों के सांस्‍कृतिक दल रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे जिसमें स्‍पीति का प्रसिद्ध छम नृत्‍य भी शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लोगों को सम्मानित भी करेंगे।

हिमाचल प्रदेश 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्‍व में आया। इसे पहली नवम्‍बर, 1956 को केन्‍द्रशासित प्रदेश घोषित किया गया था। 1966 में, पंजाब के पर्वतीय इलाक़े भी हिमाचल प्रदेश में शामिल थे। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी, 1971 को प्रदान किया गया और यह देश का 18वां राज्‍य था।

प्रधानमंत्री ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः “हिमाचल दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि अपने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध इस राज्य के लोगों का जीवन सदैव समृद्ध और खुशहाल रहे।”

Related posts

Leave a Comment