हल्‍के लड़ाकू विमान Mk1A को भारतीय वायु सेना के नए स्क्वाड्रन में शामिल किया जा सकता है: वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने कहा है कि हल्‍के लड़ाकू विमान एमके 1ए को अगले साल की शुरुआत में भारतीय वायु सेना के नए स्क्वाड्रन में शामिल किया जा सकता है। वी.आर. चौधरी ने हल्के लड़ाकू विमान कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।

वायु सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना की सफलता के लिए सभी हितधारकों से सहयोगी दृष्टिकोण अपनाने को कहा। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल का अग्रदूत है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के अधिकारियों ने 2 सीटों वाले लड़ाकू विमान समय पर सौंपे जाने का आश्वासन दिया। एचएएल के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक सी वी.अनंत कृष्‍णन ने फरवरी 2024 से हल्‍के लडाकू विमान के उन्‍नत संस्‍करण की सुपुर्दगी का भरोसा दिलाया।

Related posts

Leave a Comment