Categories: News-Headlines

हरियाणा हिंसा में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया: मुख्यमंत्री खट्टर

हरियाणा में, 31 जुलाई को दो समुदाय के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद नूंह और उसके आसपास के जिलों में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। किसी भी आकस्मिक घटना को रोकने के लिए, नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में धारा 144 लागू है। नूंह और गुरुग्राम तथा फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित है। एहतियात के तौर पर गुरुग्राम जिले के सोहना उपमंडल के शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि नूंह जिले में हिंसा के दौरान छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। आज सुबह उन्होंने कहा कि साजिश रचने वालों की लगातार पहचान की जा रही है। अब तक कुल एक सौ 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच के लिए उन्हें रिमांड पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नूंह और उसके आसपास के इलाकों में स्थिति सामान्य है। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के अन्य हिस्सों से कुछ घटनाएं सामने आईं थी, जिन पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने नागरिकों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की 30 इकाइयां और केंद्र से अर्धसैनिक बलों की बीस कंपनियां तैनात हैं, जिनमें से 14 इकाइयां नूंह, 3 पलवल, 2 फरीदाबाद और एक गुरुग्राम भेजी गई हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Leave a Comment

Recent Posts

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए एक्सपर्ट्स की चेतावनी

WhatsApp के नए Username फीचर पर उठे सवाल! Telegram जैसे स्कैम का बढ़ा खतरा? जानिए… Read More

1 hour ago

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग घायल

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स में भीषण आग, नेफ्था पाइपलाइन में विस्फोट के बाद 20 से अधिक लोग… Read More

2 hours ago

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में बड़ा खुलासा! भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच 8 आरोपी… Read More

5 hours ago

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

24 hours ago

This website uses cookies.